PAU Admission 2024: पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी के लिए विलंब शुल्क के साथ 31 मई तक करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 04:10 PM IST | 2 mins read
पीएयू प्रवेश परीक्षा 2024 आवेदन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट को 1,000 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) लुधियाना के ग्रेजुएशन (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण विंडो आज बंद कर दी जाएगी। पीएयू 2024 यूजी, पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी प्रवेश 2024 के लिए इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट pau.edu पर जाकर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को पीएयू प्रवेश परीक्षा 2024 आवेदन फॉर्म भरने के लिए 1,000 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
PAU Entrance Exam date 2024: प्रवेश परीक्षा तिथि
पीएयू के यूजी पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट नीचे पीएयू एंट्रेंस एग्जाम डेट 2024 देख सकते हैं:
- बीएससी कृषि उम्मीदवारों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 16 जून को आयोजित किया जाएगा।
- संस्थान द्वारा बल्लोवाल सौंखरी प्रवेश परीक्षा (बीएसईटी) का आयोजन 11 जून को किया जाएगा।
- इसके अलावा, एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) पीएयू द्वारा 23 जून को आयोजित किया जाएगा।
पीएयू एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए संस्थान द्वारा पीएयू एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से सात दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। पीएयू हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रवेश परीक्षा के लिए 3,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एक से अधिक प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को प्रत्येक परीक्षा के लिए 1,500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कुछ पाठ्यक्रमों में पीएयू प्रवेश परीक्षा के बिना प्रवेश दिया जाता है। इनमें 4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस, 4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) फैशन डिजाइनिंग, एमटेक रिमोट सेंसिंग एंड जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस), 2 वर्षीय एमसीए, कृषि में डिप्लोमा शामिल है। वहीं, 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन और इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र