Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल द्वारा एमएचटी सीईटी 2024 पीसीएम आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज से खोल दी गई है। वहीं, एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी ग्रुप के लिए आज यानी 24 मई को MHT CET 2024 आंसर की आपत्ति विंडों बंद कर दी जाएगी।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters | Important Formulas | Last 10 Years Question Papers
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
MHT CET 2024 PCM आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों के लिए आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 26 मई तक की गई है। MHT CET 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो लिंक आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर एक्टिव की गई है। एमएचटी सीईटी 2024 रिजल्ट 10 जून को जारी किया जा सकता है।
एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। MHT CET उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस में कहा गया कि, “MHT CET 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क वापस नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा कूरियर या डाक के माध्यम से प्राप्त MHT CET 2024 उत्तर कुंजी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” MHT CET 2024 PCB परीक्षा 22 से 30 अप्रैल और PCM एग्जाम 2 से 16 मई तक आयोजित की गई थी।
एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2024 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक तथा गणित सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां निम्नलिखित चरणों का पालन कर दर्ज करा सकते हैं: