PU CET 2024 Admit Card: पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड कल cetug.puchd.ac.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | May 7, 2024 | 03:36 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को केवल ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
नई दिल्ली : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कल यानी 8 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (पीयू सीईटी 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। पीयू सीईटी 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetug.puchd.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को केवल ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विलंब शुल्क के साथ 9 मई तक आवेदन
पीयू की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म पूरा नहीं भरा है, लेकिन पीयू सीईटी 2024 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान किया है, वे 500 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करके 9 मई तक अपना फॉर्म पूरा भरकर जमा सकते हैं। उम्मीदवारों को सीईटी सेल द्वारा प्रवेश पत्र मैन्युअल रूप से जारी किए जाएंगे।
PU CET Dates: परीक्षा तिथि
पंजाब यूनिवर्सिटी 12 मई को बीएससी (ऑनर्स) और बीफार्मा में प्रवेश के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (पीयू सीईटी 2024) आयोजित कर रहा है। जबकि परीक्षा का रिजल्ट संभवत: 30 मई तक जारी किया जा सकता है।
Also read ATMA 2024 Postponed: एटीएमए एग्जाम 25 मई के लिए की गई स्थगित, atmaaims.com पर जल्द करें पंजीकरण
PU CET Syllabus: परीक्षा पैटर्न
पीयू सीईटी प्रवेश परीक्षा में चार पेपर गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी और जीव विज्ञान के होंगे। PUCET 2024 गणित का पेपर सुबह 9 बजे से 10:10 बजे तक आयोजित किया जाएगा, इसके बाद रसायन विज्ञान की परीक्षा सुबह 10:40 से 11:50 बजे तक होगी। भौतिकी और जीव विज्ञान के पेपर क्रमशः दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर 2.20 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
अगली खबर
]Punjab Board 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; 93.04 रहा पास प्रतिशत
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित करने की आधिकारिक घोषणा की है। पंजाब बोर्ड 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल