PU BA LLB 2024 Admit Card: पीयू बीए एलएलबी एडमिट कार्ड uglaw.puchd.ac.in पर जारी; आसान चरणों से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 23, 2024 | 06:44 PM IST | 1 min read
पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Download a free copy of the PU LLB question paper with solutions here.
Download EBookनई दिल्ली: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉ (बीए एलएलबी) प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लॉ प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uglaw.puchd.ac.in पर जाकर पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी बीए एलएलबी प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रवेश प्रक्रिया तक उम्मीदवारों को पीयू बीए एलएलबी एडमिट कार्ड अपने पास रखना आवश्यक है।
बता दें कि पीयू बीए एलएलबी 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड और तीन भाषाओं - अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी में पेश की जाएगी। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
PU BA LLB 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uglaw.puchd.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Login अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड दर्ज करके Sign In पर क्लिक करें।
- PU BA LLB 2024 Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें मौजूद विवरण जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
पीयू बीए एलएलबी 2024 का पेपर कुल 100 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे पीयू बीए एलएलबी 2024 प्रवेश परीक्षा में अनुभागीय वेटेज की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main Session 2 Result 2024: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज हो सकता है जारी; ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे स्कोरकार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए आज यानी 23 अप्रैल को JEE Main Session 2 Result 2024 घोषित कर सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल