PSSSB Group D Admit Card 2026: पीएसएसएसबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड sssb.punjab.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | October 22, 2026 | 05:56 PM IST | 1 min read

पीएसएसएसबी ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इऩ परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

पीएसएसएसबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए ग्रुप डी के विभिन्न पदों के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

पीएसएसएसबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।

PSSB Group D Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'करंट न्यूज़'/ 'एडमिट कार्ड' टैब पर क्लिक करें।
  3. अब ग्रुप डी एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. इसके बाद स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

PSSB Group D Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  2. पंजीकरण संख्या
  3. परीक्षा की तारीख
  4. शिफ्ट का समय
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Also read IBPS SO Prelims Score Card 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी

PSSB Group D Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

पीएसएसएसबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होनी है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]