Punjab Board 8th Result 2026: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, 96.51% छात्र उत्तीर्ण, टॉपर्स

Saurabh Pandey | April 10, 2026 | 10:21 PM IST | 2 mins read

बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,62,966 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,53,789 उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.51% रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 97.30% था।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की कक्षा 8वीं का परिणाम 2026 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के अनुसार उपलब्ध है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 96.51 प्रतिशत विद्यार्थियों ने कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 97.74 प्रतिशत और लड़कों का 95.42 प्रतिशत रहा है।

पीएसईबी कक्षा 8वीं की परीक्षा 2026 में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। पीएसईबी 8वीं स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण - पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,62,966 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,53,789 उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.51% रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 97.30% था।

PSEB 8th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर कक्षा 8वीं या मिडिल स्टैंडर्ड 2026 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर या पंजीकरण विवरण और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. अब रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  5. आपका स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और एक प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखें।

Also read MP Board Admission 2026-27: एमपी बोर्ड कक्षा 9 और 11 की नामांकन प्रक्रिया 15 मई से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस

PSEB 8th Result 2026 Toppers List :टॉपर्स लिस्ट

रोल नंबर विद्यार्थी का नाम / पिता का नाम स्कूल का नाम रैंक प्राप्तांक / कुल अंक प्रतिशत
8026236105 तमन्ना / नरेंद्र कुमार सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) 001 600/600 100%
8026921281 जपनीत कौर / कुलदीप सिंह सरकारी मिडिल स्कूल, अरकवास (संगरूर) 002 598/600 99.67%
8026238728 जशनदीप कौर / हरप्रीत सिंह संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) 002 598/600 99.67%
8026238736 लक्ष्मी / मलकीत सिंह संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) 003 597/600 99.50%
8026668964 वंशिका / रवि कुमार श्री तारा चंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भीखी (मानसा) 003 597/600 99.50%
8026650191 रवनीत कौर / सुखमिंदर सिंह शिवालिक मॉडल स्कूल, जगराओं (लुधियाना) 003 597/600 99.50%
8026844258 नवरूप राजपाल / अमनदीप गवर्नमेंट हाई स्कूल, ससकौर (रूप नगर) 004 596/600 99.33%
8026564633 बबलीन कौर / मनदीप सिंह बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, लुधियाना 004 596/600 99.33%
8026142113 मनसीरत कौर / गुरजंट सिंह अंबर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला (अमृतसर) 004 596/600 99.33%
8026142111 कोमलप्रीत कौर / हरपाल सिंह अंबर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला (अमृतसर) 004 596/600 99.33%
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]