PSEB 12th Result 2024 Re-checking: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट री-चेकिंग के लिए पंजीकरण शुरू
Saurabh Pandey | May 3, 2024 | 12:33 PM IST | 1 min read
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया था।, जबकि रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक 1 मई को सक्रिय किया गया था।
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 3 मई से शुरू कर दी है। जो छात्र अपने कक्षा 12वीं के रिजल्ट की दोबारा जांच के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई 2024 तक है।
उम्मीदवारों अपने परीक्षा परिणामों की दोबारा जांच कराने के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करके प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
PSEB 12th री-चेकिंग के लिए आवेदन का तरीका
- पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर पुपुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकारी प्रदान करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अपना विवरण सत्यापित करें और पेज का प्रिंटआउट लें।
Also read Punjab Board 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; 93.04 रहा पास प्रतिशत
पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 2,84,452 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,64,662 छात्र परीक्षा में सफल हुए। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 93.04 रहा है। 12वीं की परीक्षा में 1,31,025 छात्राएं शामिल हुई थी, जिनमें से 1,25,449 सफल हुईं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.74 फीसदी रहा है। वहीं 1,39,210 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 90.74 फीसदी दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा