Santosh Kumar | May 1, 2024 | 08:25 AM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा कक्षा 8वीं, 12वीं का परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया गया है। बोर्ड ने 30 अप्रैल को नतीजे घोषित किए थे। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं, 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट लिंक इस आर्टिकल में भी छात्रों के साथ साझा किया गया है।
New: Punjab 12th Compartment Result 2026 - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
पंजाब बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं स्कोरकार्ड जांचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 2,84,452 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,64,662 छात्र परीक्षा में सफल हुए। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 93.04 रहा है। 12वीं की परीक्षा में 1,31,025 छात्राएं शामिल हुई थी, जिनमें से 1,25,449 सफल हुईं। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.74 फीसदी रहा है। वहीं 1,39,210 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 90.74 फीसदी दर्ज किया गया है।
8वीं कक्षा की बात करें तो कुल 1,38,958 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। जिनमें से 1,37,330 पास हुए हैं, पास प्रतिशत 98.83 रहा है। वहीं परीक्षा में कुल 1,52,943 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 149642 पास हुए हैं, पासिंग प्रतिशत 97.84 फीसदी है। इस साल पीएसईबी 8वीं क्लास का पास प्रतिशत 98.31 रहा है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर कर सकते हैं-