Birla Global University: बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी
Saurabh Pandey | September 25, 2024 | 09:01 PM IST | 2 mins read
प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी को वर्ष 2014 से 2018 तक आईआईएम कोझिकोड का निदेशक (प्रभारी) नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने अग्रणी उद्यमिता और अनुसंधान गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नई दिल्ली : देश विदेश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले शिक्षाविद प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी ने हाल ही में बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में कुलपति का पद संभाला है। इससे पहले वह आईआईएम कोझिकोड, आईआईएम काशीपुर और आईआईएम अमृतसर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं
बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी का नेतृत्व जयश्री मोहता द्वारा किया जाता है। बिड़ला एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की अध्यक्ष जयश्री मोहता को भारत में उच्च शिक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। विश्वविद्यालय एक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा शासित होता है, जिसमें ओडिशा के माननीय राज्यपाल इसके कुलाधिपति के रूप में कार्यरत होते हैं।
आईआईएम कोझिकोड के संस्थापक संकाय सदस्यों में रहे शामिल
प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी पर्यावरणीय स्थिरता, विकास नीति और सामाजिक उद्यमिता पर अपने अंतःविषय अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध हैं। प्रो. बलूनी शैक्षणिक वर्ष 1997-1998 के दौरान आईआईएम कोझिकोड की स्थापना के समय शामिल होने वाले संस्थापक संकाय सदस्यों में से एक थे, जहां उन्होंने संस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आईआईएम कोझिकोड के निदेशक रहे
प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी को वर्ष 2014 से 2018 तक आईआईएम कोझिकोड का निदेशक (प्रभारी) नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने अग्रणी उद्यमिता और अनुसंधान गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईआईएम अमृतसर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पहला मेंटोर डायरेक्टर भी बनाया गया।
आईआईएम काशीपुर के निदेशक का भी पद संभाला
प्रोफेसर बलूनी ने 2019 से 2024 तक के अपने बेहतरीन कार्यकाल में आईआईएम काशीपुर के निदेशक के रूप में कार्यरत रहे, जहां उन्होंने नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने से लेकर, अनुसंधान का समर्थन करने और संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले अनेक सरकारी पहलों का नेतृत्व किया।
इन प्रतिष्ठित संस्थानों में विजिटिंग स्कॉलर रहे
प्रोफेसर बलूनी लीड (लीडरशिप फॉर एनवायरमेंट एंड डवलपमेंट) फेलो भी हैं। वह नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन, उप्साला यूनिवर्सिटी और वैगनिंगेन यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में विजिटिंग स्कॉलर रहे हैं। इन सभी वैश्विक अनुभव और अकादमिक विशेषज्ञताएं उन्हें अब बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी को अकादमिक सफलता के एक नए दौर में ले जाने में योगदान करेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार