PNB SO Admit Card 2024: पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, pnbindia.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 18, 2024 | 01:05 PM IST | 1 min read
पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती अभियान के तहत कुल 1025 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित होने पर उम्मीदवार का वेतन पद के अनुसार होगा।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा (पीएनबी एसओ परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा। परीक्षा 31 मार्च को आयोजित की जाएगी।
पीएनबी एसओ ऑनलाइन लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। भाग-1 में रीजनिंग के 25 प्रश्न, अंग्रेजी के 25 प्रश्न और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। वहीं पार्ट-2 में प्रोफेशनल नॉलेज से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. भाग-1 में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जबकि भाग-2 में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।
PNB SO Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in/Recruitments.aspx पर जाएं।
- 'PNB SO Recruitment Registration Link' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा इसकी जांच करें।
- इसके बाद परीक्षा के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती अभियान के तहत कुल 1025 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल रिक्त पदों में से बैंक क्रेडिट ऑफिसर के 1,000 पद, मैनेजर फॉरेक्स के 15 पद, साइबर सिक्योरिटी और सीनियर सिक्योरिटी मैनेजर के 5-5 पद भरे जाएंगे। चयनित होने पर उम्मीदवार का वेतन पद के अनुसार होगा। यह 36 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये प्रति माह तक है।
अगली खबर
]SSC Recruitment 2024: एसएससी के विभिन्न पदों पर वैकेंसी का आज आखिरी दिन, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन कर चुके इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2,049 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल