New Delhi: संसदीय समिति ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं पर चर्चा की
Press Trust of India | December 29, 2025 | 05:34 PM IST | 1 min read
भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सांसदों ने सरकारी नौकरियों में केवल 1.9 प्रतिशत पूर्व सैनिकों की भर्ती का मुद्दा उठाया।
नई दिल्ली: संसद की एक समिति ने 29 दिसंबर को पूर्व सैनिकों के लिए पुनर्वास नीतियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और अवसरों पर चर्चा की। साथ ही, पूर्व सैनिकों की सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार की संभावनाओं के बारे में विवरण उपलब्ध कराने की मांग की।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सांसदों ने सरकारी नौकरियों में केवल 1.9 प्रतिशत पूर्व सैनिकों की भर्ती का मुद्दा उठाया, जबकि 10-25 प्रतिशत पूर्व सैनिकों को शामिल करने का प्रावधान है।
इस समिति के सदस्य और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को सैन्य अस्पतालों में इलाज कराने में आने वाली कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। गांधी ने यह मुद्दा भी उठाया कि पूर्व सैनिक कैंसर और किडनी के इलाज के लिए केवल 75,000 रुपये पाने के हकदार हैं, जो बेहद अपर्याप्त है।
राहुल गांधी ने कहा कि जब पूर्व सैनिकों को निजी अस्पतालों में भेजा जाता है, तो उन्हें इलाज और प्रवेश में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कई अस्पताल यह कहते हुए इलाज से इनकार कर देते हैं कि सरकार ने पिछला बकाया नहीं चुकाया है।
सूत्रों ने बताया कि यह सवाल करते हुए कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि इस सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए।
कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को पूर्व सैनिकों की भर्ती करनी चाहिए, क्योंकि हर साल लगभग 60,000 सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन उनका पुनर्वास सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है।
अगली खबर
]SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट कब आएगा, संभावित कट-ऑफ और अन्य विवरण जांचें
एसबीआई क्लर्क मेन्स कटऑफ अंक का निर्धारण रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और पिछले वर्ष के कट-ऑफ अंक के आधार पर किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच