Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
Abhay Pratap Singh | July 23, 2024 | 07:35 PM IST | 2 mins read
इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से कुल 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
नई दिल्ली: पेरिस ओलिंपिक 2024 (Paris Olympic 2024) में इस बार भारत की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के 9 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इन 9 विद्यार्थियों में से सर्वाधिक 6 खिलाड़ी शूटिंग में भाग ले रहे हैं।
इसके अलावा, एक खिलाड़ी एथलेटिक्स और एक खिलाड़ी टेबल टेनिस में भाग ले रही है। इनके साथ ही डीयू के एक पूर्व विद्यार्थी शूटिंग कोच के तौर पर भी पेरिक ओलंपिक में भाग लेंगे। कुलपति ने बताया कि 2020 के टोक्यो ओलंपिक में डीयू के 4 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार यह संख्या दुगुने से भी अधिक हो गई है।
डीयू के खेल निदेशक डॉ अनिल कुमार कलकल ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डीयू के कुल 9 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी मनु भाकर, अमोज जैकब और मनिका बतरा 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी भाग ले चुके हैं।
इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक्स में भारत की ओर से कुल 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बता दें कि, भारत की ओर से सबसे युवा खिलाड़ी 14 वर्षीय धिनिधि देसिंघू हैं। देसिंघू यूनिवर्सिलिटी कोटे से 200 मीटर फ्री स्टाइल में भाग लेंगी।
डीयू के खेल निदेशक डॉ अनिल कुमार कलकल ने बताया कि शूटिंग में भाग लेने वाली रमिता जिंदल वर्तमान में हंसराज कॉलेज की बी.कॉम (ऑनर्स) तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और रिदम सांगवान वर्तमान में लेडी श्री राम कॉलेज की इंग्लिश(ऑनर्स) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
इनके अलावा पूर्व विद्यार्थियों में श्रेयसी सिंह ने हंसराज कॉलेज से 2012 में बीए पास किया है। मनु भाकर ने लेडी श्री राम कॉलेज से 2022 में राजनीतिक विज्ञान (ऑनर्स) किया है। महेश्वरी चौहान ने लेडी श्री राम कॉलेज से 2017 में फिलॉसफी (ऑनर्स) किया है और राजेश्वरी कुमारी 2010 में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की बीए की छात्रा रहीं।
डॉ अनिल कुमार कलकल ने आगे बताया कि टेबल टेनिस में भाग लेने वाली मनिका बत्रा 2016 में जीसस एंड मैरी कॉलेज की समाजशास्त्र (ऑनर्स) प्रोग्राम की छात्रा रहीं हैं। एथलेटिक्स (4x400 मीटर, रिले) में भाग लेने जा रहे अमोज जैकब ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से 2016-2019 में बी.कॉम पास किया है।
डॉ कलकल ने बताया कि इन 8 खिलाड़ियों के अलावा मनु भाकर कोच के तौर पर पेरिस ओलिंपिक में जाने वाले जसपाल राणा भी श्री अरबिंदो कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं। गौरतलब है कि, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से भाग लेने वाले कुल 117 खिलाड़ियों में से 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल