Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण innovateindia1.mygov.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 5, 2025 | 09:03 AM IST | 1 min read
इस वार्षिक संवाद के दौरान, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा संबंधी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2026 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र, शिक्षक और अभिभावक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के वार्षिक संवाद के दौरान, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा संबंधी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है।
पीपीसी कार्यक्रम हर वर्ष जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्य बोर्डों की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के लिए कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र, अभिभावक और शिक्षक अब आधिकारिक पोर्टल innovateindia1.mygov.in पर इस वार्षिक संवाद के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
Also read UP NMMS Final Answer Key 2025: यूपी एनएमएमएस फाइनल आंसर की entdata.co.in पर जारी, डाउनलोड करें
PPC 2026: प्रतिभागियों का चयन
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का चयन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाता है, जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन दोनों तरह के इंटरैक्टिव कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी