Outsourcing Employees: आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के लिए बनेगा निगम, खाते में जाएगा वेतन - सीएम योगी
Press Trust of India | March 5, 2025 | 02:52 PM IST | 1 min read
समाज कल्याण छात्रावास पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण योजना को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (4 मार्च) को विधानसभा में ऐलान किया कि आउटसोर्सिंग की नियुक्ति के लिए निगम का गठन किया जाएगा। सीएम योगी ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके खाते में जाएगा।
विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2025-26 के सामान्य बजट पर चर्चा में नेता प्रतिपक्ष का जवाब देते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए निगम का गठन होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों के शोषण की शिकायत का समाधान होगा और न्यूनतम वेतन सीधे कर्मचारी के खाते में जाएगा।
Also read Delhi University: ‘डीयू में मनुस्मृति और बाबरनामा जैसे किसी विषय को पढ़ाने की कोई योजना नहीं’ - वीसी
मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने सभी जनपदों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर जनपदीय नियुक्ति क्षेत्र विकसित किए जाने का भी ऐलान किया।
इसके अलावा योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगरीय क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण के साथ ही सरकारी पॉलिटेक्निक में नए दौर के पाठ्यक्रम की शुरुआत के लिए भी बजट में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि समाज कल्याण छात्रावास पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण योजना को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल