J&K School News: जम्मू के 5 सीमावर्ती जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया गया फैसला
Santosh Kumar | May 7, 2025 | 08:56 AM IST | 1 min read
सेना ने यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के दो हफ्ते बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किया।
जम्मू: पाकिस्तान में आतंकी शिविरों के खिलाफ भारत की कार्रवाई के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जम्मू के 5 सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार (7 मई) को बंद रहेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार (6 मई) देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है।
जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज यानी 7 मई, 2025 को बंद रहेंगे।"
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रक्षा सूत्रों के अनुसार, कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में तीन नागरिक मारे गए।
सेना ने यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किया। रक्षा मंत्रालय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी कैंपों पर हमले को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है।
जिसमें कहा गया कि यह ऑपरेशन सुनियोजित, संतुलित और गैर-उकसाने वाला रहा है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया, जो स्पष्ट रूप से भारत द्वारा संतुलित और संयमित प्रतिक्रिया को दर्शाता है।
भारत सरकार ने पहले ही संकल्प लिया था कि इस हमले के दोषियों को उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा और यह कार्रवाई उस दिशा में एक ठोस कदम है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल