Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कौन हैं?
Abhay Pratap Singh | May 7, 2025 | 07:12 PM IST | 2 mins read
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मीडिया ब्रीफिंग में दो वरिष्ठ महिला अधिकारी भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हुईं।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं ने 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की, जिसे ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का नाम दिया गया। ऑपरेशन के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया।
कर्नल सोफिया कुरैशी कौन हैं?
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कोर की एक अधिकारी हैं, जो महत्वपूर्ण सैन्य संचार प्रणालियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार शाखा है। भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी गुजरात के वडोदरा की रहने वाली है। सोफिया कुरैशी के पति और दादा दोनों भारतीय सेना में सेवारत हैं।
उन्होंने पुणे में आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास एक्सरसाइज फोर्स 18 में 40 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व भी किया। 2016 में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में सेना की टुकड़ी की कमान संभालने वाली कर्नल कुरैशी पहली भारतीय महिला रहीं। बता दें कि, सोफिया कुरैशी ने बायोकेमिस्ट्री विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह कौन हैं?
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में शामिल हो गई और बाद में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। व्योमिका सिंह को भारतीय वायु सेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था और 18 दिसंबर, 2019 को उन्हें फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन प्राप्त हुआ था।
भारत के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों को उड़ाने तथा 2,500 घंटों से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह को वायु सेना प्रमुख और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी मिली है।
Operation Sindoor Briefing: ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा एक साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम दिया गया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। इस कार्रवाई में 75 से अधिक आतंकियों को मारा गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा