Abhay Pratap Singh | July 3, 2025 | 09:41 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कल यानी 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड पीडीएफ में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या कैटेगरी, सब्जेक्ट-कोड, एनटीए स्कोर (प्रतिशत), विषयवार अंक एवं प्रतिशत और योग्यता की स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी 2025 फाइनल आंसर की जारी किया है, जिसकी सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर विजिट करें।
Also readCUET UG Result 2025 Live: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी; रिजल्ट जल्द, कटऑफ जानें
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने विभिन्न विषयों से 27 प्रश्नों को हटा दिए हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 379 शहरों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर अपने स्वयं के कट-ऑफ अंक जारी करेंगे। छात्रों को पात्रता की जांच करने, प्रवेश फॉर्म भरने और काउंसलिंग दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए चुने हुए विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।