OFSS Bihar Admission 2025-27: बीएसईबी ने स्पॉट एडमिशन के तहत 11वीं कक्षा में दाखिले की तिथि 12 सितंबर तक बढ़ाई
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 09:53 PM IST | 2 mins read
प्रवेश लेने के बाद, संबंधित संस्थानों द्वारा नामांकित छात्रों की सूची 13 सितंबर तक ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट (11वीं कक्षा) सत्र 2025-27 के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के तहत स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि 12 सितंबर तक बढ़ा दी है। स्पॉट एडमिशन के इच्छुक छात्रों को +2 स्कूल के प्राचार्य से मिलकर उस संकाय और विषय में प्रवेश के लिए अनुरोध करना होगा जिसमें सीट रिक्त है। संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर छात्रों का नामांकन करेंगे।
सीबीएसई, सीआईएससीई और अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र भी स्पॉट एडमिशन ले सकते हैं। प्रवेश लेने के बाद, संबंधित संस्थानों द्वारा नामांकित छात्रों की सूची 13 सितंबर तक ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी।
प्रक्रिया में किसी भी असुविधा की स्थिति में, हेल्पलाइन नंबर: 0612-2230009 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिए छात्र को बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
OFSS Bihar Admission 2025: आवेदन शुल्क 350 रुपये
बिहार स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 से जारी है। स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने हेतु, आधिकारिक वेबसाइट पर "स्पॉट एडमिशन" विकल्प चुनना होगा और छात्र का व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा।
एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी और मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित करना होगा। आवेदन शुल्क 350 रुपये है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है।
OFSS Admission 2025: 20 विभिन्न कॉलेजों में आवेदन दे सकेंगे
ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से 20 विभिन्न कॉलेजों में आवेदन दे सकते हैं। आवेदन में विकल्प भरते समय यह सुनिश्चित करें की जो विकल्प आप सबसे पहले भरेंगे उसी के अनुसार आपकी चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विकल्प भरते समय यह सुनिश्चित कर लें कि वरीयता सूची आपकी पसंद के अनुसार हो। भरी गई कॉलेजों की प्राथमिकता सूची में जो सबसे पहला सफल विकल्प जिसमें आपका चुनाव होगा , उस कॉलेज की नामांकन सूची में आपका नाम आएगा।
ईमेल, एसएमएस और वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है ताकि प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम