OFSS Bihar 11th Admissions 2026: बिहार ओएफएसएस 11वीं में एडमिशन आज से शुरू, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | April 8, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राज्य के इंटर कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए है। विद्यार्थी 18 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
यह प्रवेश बिहार के उन सभी कॉलेजों और स्कूलों में ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) के माध्यम से दिया जा रहा है, जिनका संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जाता है। सभी पात्र छात्र और उनके अभिभावक ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर 8 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Board Class 11th Admission 2026: आवेदन शुल्क
ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को कुल 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शिक्षण संस्थान शुल्क शामिल है। छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान इन माध्यमों से कर सकते हैं-
- ऑनलाइन - नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड द्वारा।
- ऑफलाइन - ई-चालान के माध्यम से नकद भुगतान।
Bihar Board Class 11th Admission 2026: पात्रता मानदंड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) या किसी अन्य राज्य बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र शैक्षणिक वर्ष 2026-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।
मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन
बिहार बोर्ड इंटर नामांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बिहार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
- छात्रों द्वारा आवेदन में भरे गए कॉलेजों के विकल्प और उनके अंकों के आधार पर समिति पहली कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी करेगी। छात्र को किस कॉलेज में और किस तारीख को जाकर एडमिशन लेना है, इसकी जानकारी उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजी जाएगी।
- वेटिंग लिस्ट - यदि सीटें खाली रहती हैं, तो बोर्ड दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
- स्पॉट एडमिशन - तीन लिस्ट के बाद भी अगर सीटें खाली बचती हैं, तो कॉलेज स्वयं एडमिशन ले सकेंगे। हालांकि, ऐसे छात्रों का भी OFSS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
बिहार बोर्ड के छात्रों को मिलेगी विशेष सुविधा
बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्रों को पूरा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल अपना रोल कोड, रोल नंबर, जन्म तिथि, पासिंग ईयर और यूनिक आईडी (यदि है) दर्ज करनी होगी। उनका बाकी डेटा सॉफ्टवेयर में पहले से मौजूद रहेगा, जो अपने आप फॉर्म में आ जाएगा। सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य राज्यों के बोर्ड से 10वीं पास करने वाले छात्रों को आवेदन करते समय अपनी पूरी जानकारी खुद भरनी होगी।
अगली खबर
]NIOS 10th-12th Admit Card 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड थ्योरी परीक्षा के लिए sdmis.nios.ac.in पर जारी
छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम