Trusted Source Image

NIOS 10th-12th Admit Card 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड थ्योरी परीक्षा के लिए sdmis.nios.ac.in पर जारी

Santosh Kumar | April 7, 2026 | 04:21 PM IST | 1 min read

एनआईओएस 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना 12-अंकों का एनरोलमेंट नंबर (रोल नंबर) दर्ज करना होगा।

एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने कक्षा 10 और 12 की अप्रैल/मई 2026 की पब्लिक परीक्षाओं के थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया है।

एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं का थ्योरी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना 12-अंकों का एनरोलमेंट नंबर (रोल नंबर) डालना होगा और 'हॉल टिकट टाइप' के अंतर्गत "थ्योरी एग्जामिनेशन" चुनना होगा।

एनआईओएस की कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों को उपलब्ध है, जिन्होंने अप्रैल 2026 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है और जिनकी तस्वीरें एनआईओएस के डेटाबेस में उपलब्ध हैं।

NIOS 10th-12th Admit Card 2026: एनआईओएस हॉल टिकट कैसे देखें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एनआईओएस 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Exams & Results' अनुभाग में 'Examination' पर जाएं।
  • अब 'Hall Ticket April / May 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • 12-अंकों का एनरोलमेंट नंबर और परीक्षा विवरण दर्ज करें।
  • एनआईओएस 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Also readNIOS 10th-12th April Date Sheet 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं डेटशीट sdmis.nios.ac.in पर जारी, 10 अप्रैल से एग्जाम

NIOS 10th-12th Hall Ticket 2026: परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई तक

एनआईओएस थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई तक होगी। परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम डेट-टाइम, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है।

अन्यथा, छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के परिणाम, अंतिम परीक्षा की तारीख के लगभग 7 सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications