NVS Non-Teaching Recruitment 2024: एनवीएस में 1377 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
Santosh Kumar | April 26, 2024 | 10:09 PM IST | 3 mins read
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नवोदय विद्यालय में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1377 पदों को भरना है।
नॉन टीचिंग भर्ती में महिला स्टाफ नर्स के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये है। आवेदन/परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
NVS Non-Teaching Vacancy 2024: आयु सीमा
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आयु सीमा से संबंधित जानकारी एनवीएस द्वारा जारी अधिसूचना में जांच लें और उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Navodaya Vidyalaya Bharti 2024: रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 1377 गैर-शिक्षण भर्ती के लिए रिक्तियों और पात्रता मानदंड का विवरण नीचे विस्तार से देख सकते हैं-
|
पोस्ट नाम |
कुल पोस्ट |
नवोदय विद्यालय नॉन टीचिंग पद पात्रता |
|---|---|---|
|
महिला स्टाफ नर्स |
121 |
|
|
सहायक अनुभाग अधिकारी एएसओ |
05 |
|
|
ऑडिट सहायक |
12 |
|
|
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी |
04 |
|
|
विधि सहायक |
01 |
|
|
आशुलिपिक |
23 |
|
|
कंप्यूटर ऑपरेटर |
02 |
|
|
खानपान पर्यवेक्षक |
78 |
|
|
कनिष्ठ सचिवालय सहायक मुख्यालय |
21 |
|
|
जूनियर सचिवालय सहायक जेएनवी कैडर |
360 |
|
|
इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर |
128 |
|
|
लैब अटेंडेंट |
161 |
|
|
मेस हेल्पर |
442 |
|
|
मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस |
19 |
|
NVS Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणो का पालन करके एनवीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां, 'New Candidate Register Here' पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिशन के लिए निर्देश और प्रक्रिया को पढ़ें।
- स्वयं को सत्यापित करें और नीचे पोर्टल पर सबमिट करें।
- आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए विकल्प चुनें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज़ अपलोड कर शुल्क कर भुगतान करें।
- Submit करने से पहले डिटेल जांचे पुष्टीकरण फॉर्म, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CBSE Board Exam 2025-26: साल में दो बार बोर्ड परीक्षा; एमओई ने सीबीएसई से लॉजिस्टिक्स पर काम करने को कहा
बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की नई रणनीति के अनुरूप, सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।
Press Trust of India | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल