NVS Non-Teaching Exam Date 2025: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 14 मई से शुरू होगा एग्जाम
Santosh Kumar | March 21, 2025 | 04:44 PM IST | 1 min read
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 14 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर के विवरण के साथ एडमिट कार्ड 15 दिन पहले जारी होगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2024 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा मई 2025 में 1,377 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाएगी। एनवीएस ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। इसमें आवेदकों के लिए परीक्षा का पदवार कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 14 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद परीक्षा शहर की जानकारी के साथ एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
एनवीएस परीक्षा से 2 दिन पहले वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र और शेड्यूल विवरण के साथ एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी और एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
NVS Non-Teaching Recruitment 2025: इन पदों के लिए होगी परीक्षा
इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर सचिवालय सहायक, मेस हेल्पर, लैब अटेंडेंट, सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर अनुवाद अधिकारी, ऑडिट सहायक, महिला स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, लीगल असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद भी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
NVS Non-Teaching Exam Date 2025: एनवीएस नॉन टीचिंग परीक्षा तिथि
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनवीएस नॉन टीचिंग परीक्षा तिथि 2025 की जांच कर सकते हैं-
| पद का नाम |
परीक्षा तिथि |
पाली |
|---|---|---|
|
कैटरिंग सुपरवाइजर |
14.05.2025 |
सुबह |
|
मेस हेल्पर |
14.05.2025 |
शाम |
|
ऑडिट असिस्टेंट |
15.05.2025 |
सुबह |
|
स्टेनोग्राफर |
15.05.2025 |
शाम |
|
लीगल असिस्टेंट |
15.05.2025 |
शाम |
|
महिला स्टाफ नर्स |
16.05.2025 |
सुबह |
|
कंप्यूटर ऑपरेटर |
16.05.2025 |
सुबह |
|
इलेक्ट्रीशियन-कम-प्लंबर |
16.05.2025 |
शाम |
|
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर |
16.05.2025 |
शाम |
|
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (मुख्यालय/आरओ कैडर) |
17.05.2025 |
सुबह |
|
जूनियर सचिवालय सहायक (मुख्यालय/आरओ कैडर) |
17.05.2025 |
शाम |
|
जूनियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) |
18.05.2025 |
सुबह |
|
लैब अटेंडेंट |
18.05.2025 |
शाम |
|
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर |
19.05.2025 |
सुबह |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा