NVS Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री टेस्ट के लिए आवेदन तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी

Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 09:15 PM IST | 2 mins read

एनवीएस एलईएसटी 2027 का आयोजन नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर छात्रों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है।

एनवीएस एलईएसटी 2027 का आयोजन अगले वर्ष 10 अप्रैल को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में दाखिले के लिए पार्श्व चयन परीक्षा (LEST) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। नवोदय विद्यालय लेटर एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2027 का आयोजन 10 अप्रैल, 2027 को 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए भाषा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा।

NVS Class 9, 11 Admission LEST 2027: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 9 के लिए - केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो उस संबंधित जिले के वास्तविक निवासी हैं जहां वे आवेदन करना चाहते हैं। छात्र के निवास का जिला और कक्षा 8 की पढ़ाई का जिला एक ही होना चाहिए।

कक्षा 11 के लिए - जिन उम्मीदवारों ने 2026-27 सेशन से पहले 10वीं कक्षा पास कर ली है, वे इसके लिए योग्य नहीं हैं। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के योग्य हैं जो 2026-27 सेशन के दौरान 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।

Also read CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें

आयु सीमा

कक्षा 9 के लिए - उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी। यह नियम सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होता है, जिसमें SC/ST/OBC/दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

कक्षा 11 के लिए - उम्मीदवार की जन्म-तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। यह नियम सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होता है, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

एनवीएस एलईएसटी 2027 का आयोजन कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर छात्रों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

NVS LEST 2027 Registration: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनवीएस लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2027 कक्षा 9 और 11 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • एनवीएस एलईएसटी 2027 कक्षा 9 के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पर जाएं। या
  • एनबीएल एलईएसटी 2027 कक्षा 11 के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर विजिट करें।
  • आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन कर फॉर्म भरें।
  • ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स व फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें, फॉर्म सबमिट और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]