NTET 2026 Correction Window: नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट आवेदन में आज से करें सुधार, फील्ड और अंतिम तिथि जाने
Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 03:34 PM IST | 2 mins read
एनटीईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ntet/ पर जाकर अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2026 तक आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
एनटीईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इस दौरान आवेदकों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व पता (वर्तमान व स्थायी) में बदलाव तथा फोटोग्राफ इमेज अपलोड करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, कैंडिडेट नेम/ पिता का नाम/ माता का नाम में से किसी में सुधार कर सकेंगे।
National Teacher Eligibility Test 2026: करेक्शन फील्ड
- आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता (यूजी व पीजी), परीक्षा शहर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और हस्ताक्षर इमेज में सुधार की अनुमति है।
- आधार कार्ड के अतिरिक्त किसी अन्य पहचान के साथ पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को अपनी पहचान संबंधी विवरण बदलने की अनुमति होगी।
- उम्मीदवारों को सुधार के दौरान लागू अतिरिक्त शुल्क (यदि कोई हो तो) का भुगतान करना होगा, क्योंकि इसके बाद ही बदलाव लागू होगा।
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि उम्मीदवार को केवल एक बार सुधार करने की अनुमति होगी। यानी, एक बार सुधार करके फॉर्म जमा कर देने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा। उम्मीदवारों को एनटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सावधानीपूर्वक सुधार करने की सलाह दी गई है, क्योंकि बाद में कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 28 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में स्थित केंद्रों पर कराई जाएगी। यह परीक्षा भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं।
NTET Correction Window 2026: आवेदन सुधार प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर विजिट करें।
- करेक्शन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें और लागू शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा