UGC NET June Result 2025: एनटीए यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | July 21, 2025 | 07:35 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जून 2025 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट जून 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित की गई।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी है।
UGC NET 2025 Result: 7,52,007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
इस बार कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,52,007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणामों के अनुसार, 5,269 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य पाए गए हैं।
वहीं, 54,885 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, 1,28,179 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य पाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए परिणाम पीडीएफ देख सकते हैं।
UGC NET June Result 2025: यूजीसी नेट कटऑफ
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को 85 विषयों के लिए 3 घंटे की अवधि में आयोजित की गई। यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में पेपर I कुल 100 अंकों का रहा जबकि पेपर II 200 अंकों का रहा।
एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्रस्तुत आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट कटऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2025 जून रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने की अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें