NEET UG 2026 Fee Refund: नीट यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, अब तक 11.46 लाख उम्मीदवारों ने भरी बैंक डिटेल्स
Saurabh Pandey | July 15, 2026 | 10:40 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने अभी तक री-नीट यूजी के नतीजे जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि फाइनल आंसर की जारी होने के कुछ समय बाद ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
नई दिल्ली : एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा शुल्क रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनटीए ने उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए बैंक खातों में परीक्षा शुल्क की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 14 जुलाई 2026 तक, केवल 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपने बैंक खाते की जानकारी जमा की है। सभी उम्मीदवारों को उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं की है, वे 31 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) तक अपनी बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
परीक्षा एजेंसी ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि बिना किसी देरी के रिफंड ट्रांसफर किया जा सके। सटीकता सुनिश्चित करने के लिए छात्र चाहें तो अपने बैंक खाते का एक कैसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की पूछताछ या समस्या के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
बैंक डिटेल्स अपडेट करने की प्रक्रिया
1. सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करें।
3. अब सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे "Bank Account Details Confirmation / Updation" लिंक पर क्लिक करें।
5. अपने बैंक खाते की सही जानकारी-अकाउंट नंबर, IFSC कोड आदि भरें।
6. अब खाते की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अपने कैंसिल्ड चेक की फोटो अपलोड करें।
7. अंत में जानकारी को री-चेक करके सबमिट कर दें।
बैंक डिटेल्स भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. अकाउंट एक्टिव होना चाहिए सुनिश्चित करें कि आप जो बैंक खाता दे रहे हैं, वह चालू स्थिति में हो ताकि रिफंड अटके नहीं।
2. खुद का या माता-पिता का खाता खाता हो। आमतौर पर रिफंड उसी खाते में सुरक्षित रहता है, जिससे भुगतान हुआ था या फिर छात्र/माता-पिता का वैध
3. स्पष्ट दस्तावेज - यदि आप कैंसिल्ड चेक अपलोड कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उस पर अकाउंट नंबर और IFSC कोड बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा हो।
Also read NEET UG OMR Answer Sheet 2026: नीट यूजी ओएमआर आंसर शीट चैलेंज का आज आखिरी मौका
NEET UG 2026 Result: री-नीट यूजी रिजल्ट 2026
एनटीए ने अभी तक री-नीट यूजी के नतीजे जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि फाइनल आंसर की जारी होने के कुछ समय बाद ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। नीट स्कोर का इस्तेमाल पूरे भारत में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले MBBS, BDS, आयुष और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार