NTA SHRESHTA NETS Result 2026: श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट exams.nta.nic.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 10:50 AM IST | 1 min read
एनटीए श्रेष्ठ नेट्स 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैंसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (SHRESHTA NETS) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए श्रेष्ठ नेट्स 2026 परीक्षा 21 दिसंबर को देशभर के 73 शहरों में बनाए गए 106 केंद्रों पर पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
एनटीए श्रेष्ठ नेट्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध सिक्योरिटी पिन जैंसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। श्रेष्ठ नेट्स 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
आधिकारिक एनटीए नोटिस में कहा गया कि, “काउंसलिंग के लिए बुलाए गए योग्य उम्मीदवारों द्वारा जमा किए जाने वाले पात्रता मानदंड, स्व-घोषणा और अन्य दस्तावेजों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा तय नियमों के अनुसार सत्यापित किया जाएगा।”
श्रेष्ठा नेट्स 2026 परिणाम के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। श्रेष्ठा नेट्स 2026 काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। छात्रों को मेरिट सूची के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। एडमिशन से संबंधित आगे की जानकारी के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की वेबसाइट देख सकते हैं।
श्रेष्ठ योजना केवल मेधावी एससी वर्ग के विद्यार्थियों को सीबीएसई से संबद्ध आवासीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए है। कक्षा 9 और 11 में लगभग 3,000 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका पूर्ण वित्तपोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
SHRESHTA NETS 2026 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित लिखित चरणों का पालन करके श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/shreshta/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, श्रेष्ठ नेट्स रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लित करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एनटीए श्रेष्ठ नेट्स 2026 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल