Trusted Source Image

MP News: एमपी के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 जनवरी से आवेदन

Saurabh Pandey | January 3, 2026 | 07:24 PM IST | 1 min read

विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, विस्तृत गाइडलाइन एवं विद्यालयों की सूची तथा रिक्त सीटों के विवरण संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट mpsos.nic.in पर स्टूडेंट कॉर्नर में उपलब्ध है।

मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन के लिए प्रात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन के लिए प्रात्र होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर स्टूडेंट कॉर्नर के माध्यम से 10 जनवरी 2026 से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2026 है।

कक्षा 5वीं में पढ़ रहे जनजाति वर्ग, विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया या सहरिया), विमुक्त जनजातियां, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय (DNT/NT/SNT) के अलावा अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि दान की हो) वर्ग के विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन के लिए प्रात्र होंगे।

विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, विस्तृत गाइडलाइन एवं विद्यालयों की सूची तथा रिक्त सीटों के विवरण संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट mpsos.nic.in पर स्टूडेंट कॉर्नर में उपलब्ध है।

प्रवेश परीक्षा तिथि

एमपी के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 22 फरवरी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 फरवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

Also read BSEH 12th Marks Improvement Exam postpones: हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष अंक सुधार परीक्षा स्थगित, नई डेट जारी

विद्यालयों में सीटों की संख्या

विद्यालय का प्रकार
कक्षा 6वीं बालक
कक्षा 6वीं बालिका
योग
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
1775
1800
3575
माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर
0
4550
4550
आदर्श आवासीय विद्यालय
280
0
280
योग
2055
6350
8405
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications