NTA Exams: एनटीए का दायरा सीमित; सिर्फ प्रवेश परीक्षाएं कराएगा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान
Press Trust of India | December 17, 2024 | 03:23 PM IST | 1 min read
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनटीए अब केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा और अगले साल से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार (17 दिसंबर) को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 2025 से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगी और केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।
नीट पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण कई परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर परीक्षा में सुधार के लिए सुझाव दिए गए, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
NTA Reforms: अगले साल से कोई भर्ती परीक्षा नहीं
शिक्षा मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस बात पर भी बातचीत कर रहा है कि क्या परीक्षा पारंपरिक पेन और पेपर आधारित तरीके से आयोजित की जाए या इसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में बदल दिया जाए।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनटीए अब केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा और अगले साल से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सीयूईटी-यूजी साल में केवल एक बार आयोजित किया जाएगा।
NTA Exams: 2025 में एनटीए का पुनर्गठन होगा
प्रधान ने कहा कि सरकार भविष्य में कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रही है। 2025 में एनटीए का पुनर्गठन किया जाएगा और इसमें कम से कम 10 नए पद सृजित किए जा रहे हैं।
प्रधान ने कहा कि परीक्षा में किसी भी गलती को रोकने के लिए एनटीए के कामकाज में बदलाव किए जाएंगे। बता दें कि एनटीए की स्थापना नवंबर 2017 में प्रवेश परीक्षा और भर्ती आयोजित करने के लिए की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा