SWAYAM July Exam 2025: एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Saurabh Pandey | December 8, 2025 | 12:00 PM IST | 2 mins read
एनटीए स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा का प्रत्येक सत्र 180 मिनट का होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam के माध्यम संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए की तरफ से विभिन्न स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई सेमेस्टर परीक्षाएं 11, 12, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जानी थी। लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, 3 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा संशोधित की गई है।
एनटीए स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा का प्रत्येक सत्र 180 मिनट का होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
|
क्रम संख्या
|
कोर्स कोड
|
कोर्स का नाम
|
पूर्व परीक्षा तिथि
|
संशोधित परीक्षा तिथि
|
|---|---|---|---|---|
|
1
|
cec25_ed14
|
बेसिक कॉन्सेप्ट्स इन एजुकेशन
|
11 दिसंबर 2025
|
15 दिसंबर 2025
|
|
2
|
ntr25_ed70
|
बेसिक इंस्ट्रक्शनल मेथड्स
|
11 दिसंबर 2025
|
16 दिसंबर 2025
|
|
3
|
ntr25_ed94
|
स्टूडेंट साइकोलॉजी
|
13 दिसंबर 2025
|
16 दिसंबर 2025
|
NTA SWAYAM City Slip 2025: सिटी स्लिप जारी
एनटीए ने SWAYAM परीक्षाओं के लिए अग्रिम शहर सूचना पर्ची आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
SWAYAM July Exam 2025: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- एनटीए स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NTA SWAYAM जुलाई परीक्षा 2025 एडवांस सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी परीक्षा सिटी स्लिप प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब परीक्षा शहर पर्ची चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर सिटी स्लिप की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें।
Also read UP Sainik School Admit Card 2025: यूपी सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
SWAYAM Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अलग से होगा जारी
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। SWAYAM जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे।
NTA SWAYAM जुलाई परीक्षा 2025 प्रश्न पत्र अंग्रेजी में उपलब्ध कराया जाएगा, सिर्फ भाषा पाठ्यक्रमों के, जहां यह संबंधित भाषा में उपलब्ध होगा। स्वयं कार्यक्रम के अंतर्गत 648 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
NTA SWAYAM 2025: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई हो रही है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-6922770 पर संपर्क कर सकता है या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’