JNU PG Admission 2024: जेएनयू पीजी एडमिशन पंजीकरण शुरू, jnuee.jnu.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 1, 2024 | 11:42 AM IST | 2 mins read
जेएनयू पीजी एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी 2024 पास कर चुके उम्मीदवार ही पात्र होंगे। बिना सीयूईटी स्कोर के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से पीजी और एडीओपी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 29 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। सीयूईटी पीजी पास कर चुके उम्मीदवार जो जेएनयू के पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जेएनयू पीजी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई रात 11:50 बजे तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एनटीए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, यूजर आईडी, पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
JNU PG Admission 2024: प्रवेश पात्रता
जेएनयू एमए कार्यक्रम में दाखिला लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा के 10+2+3 पैटर्न में 50 प्रतिशत के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उनके पास वैध CUET PG स्कोर भी होना चाहिए।
एमएससी कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों के पास CUET PG स्कोर के साथ 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विशेषज्ञता में स्नातक (बीएससी या बीटेक) की डिग्री होनी चाहिए।
एमसीए कार्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों के पास 55 प्रतिशत अंकों और सीयूईटी पीजी स्कोर के साथ गणित से संबंधित किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए एमए, एमएससी, एमटेक, एमपीडी शाखाओं में पीजी एडमिशन हो रहे हैं। कार्यक्रम विभिन्न स्ट्रीम में पेश किए जा रहे हैं। पीजी पाठ्यक्रम करने के इच्छुक छात्रों को सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए जेएनयू द्वारा प्रस्तावित पीजी कार्यक्रमों की सूची और इसके पात्रता मानदंड को जानना चाहिए।
Also read NCHM JEE 2024 Admit Card: एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जारी, 11 मई को परीक्षा
JNU PG Admission 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले जेएनयू की वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- सभी विवरण जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्टर करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल