JEE-Main Result 2024: जेईई मेन 2024 में अनुचित साधन का प्रयोग करने पर 39 उम्मीदवार तीन साल के लिए प्रतिबंधित
Saurabh Pandey | April 25, 2024 | 04:27 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 टॉपर्स सूची में तेलंगाना राज्य का दबदबा रहा, 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 56 उम्मीदवारों में से 15 तेलंगाना से हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 बीई, बी.टेक परीक्षा में 56 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही एनटीए ने राज्यवार और श्रेणीवार टॉपर्स की सूची भी जारी की है। उम्मीदवार एनटीए-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीएन ने जेईई मेन परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए 39 छात्रों छात्रों को तीन साल के लिए परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया है। 12वीं में जेईई मेन 2024 के लिए क्वालीफाइंग अंक सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 75% और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 65% हैं।
जेईई मेन 2024 टॉपर्स में तेलंगाना का दबदबा
जेईई मेन 2024 टॉपर्स सूची में तेलंगाना राज्य का दबदबा रहा, 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 56 उम्मीदवारों में से 15 तेलंगाना से हैं। जेईई मेन पेपर 1 बीई, बी.टेक रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।
एनटीए ने 4 से 9 अप्रैल 2024 तक सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2 पेपर 1 बीई, बी.टेक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा भारत के बाहर 22 सहित देश के 319 शहरों में स्थित 571 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एनटीए जेईई 2024 रैंक जारी करने से पहले जेईई मेन 2024 परीक्षा के सेशन 1 और सेशन 2 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के साथ-साथ जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की स्थिति पर विचार करेगा। रैंक में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) और अखिल भारतीय श्रेणी रैंक शामिल हैं।
13 भाषाओं में जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं - असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गईं। जेईई (एडवांस्ड) की योग्यता के लिए आवश्यक जेईई (मेन) प्रतिशत इस वर्ष, सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम कटऑफ 93.2 है, जो 2023 में 90.7 और 2022 में 88.4 से वृद्धि दर्शाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र