Santosh Kumar | April 23, 2024 | 06:44 PM IST | 1 min read
पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Download a free copy of the PU LLB question paper with solutions here.
Download EBook
नई दिल्ली: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉ (बीए एलएलबी) प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लॉ प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uglaw.puchd.ac.in पर जाकर पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी बीए एलएलबी प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रवेश प्रक्रिया तक उम्मीदवारों को पीयू बीए एलएलबी एडमिट कार्ड अपने पास रखना आवश्यक है।
बता दें कि पीयू बीए एलएलबी 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड और तीन भाषाओं - अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी में पेश की जाएगी। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से पीयू बीए एलएलबी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
पीयू बीए एलएलबी 2024 का पेपर कुल 100 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे पीयू बीए एलएलबी 2024 प्रवेश परीक्षा में अनुभागीय वेटेज की जांच कर सकते हैं।