AIAPGET 2024: अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के लिए इंटर्नशिप की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 04:32 PM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiapget.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एआईएपीजीईटी 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए इंटर्नशिप की तिथि 30 जून तक तय की गई थी।
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) से प्राप्त एक पत्र के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंटर्नशिप पूरी करने की तिथि में बदलाव किया है। अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2024 (एआईएपीजीईटी 2024) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।
एआईएपीजीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 2,700 रुपये और सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल वर्ग के कैंडिडेट को 2,450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर कैटेगरी के आवेदकों को 1,800 रुपये फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
Also read NEET PG 2024 Form Correction: नीट पीजी आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 16 मई तक मौका
एनटीए द्वारा एआईएपीजीईटी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू की गई है। एआईएपीजीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 16 मई तक है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट के लिए एआईएपीजीईटी 2024 आवेदन सुधार विंडो 17 मई को खुलेगी।
AIAPGET 2024 परीक्षा 6 जुलाई को ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 480 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। एआईएपीजीईटी 2024 एग्जाम 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एआईएपीजीईटी 2024 के माध्यम से कैंडिडेट आयुर्वेद, सिद्धि, यूनानी और होम्योपैथी (आयुष) में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
AIAPGET 2024 Application Form: आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट एआईएपीजीईटी 2024 के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध AIAPGET-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लेटेस्ट न्यूज सेक्शन के सामने रजिस्ट्रेशन/ लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘न्यू कैंडिडेट रजिस्टर’ पर क्लिक कर लॉगिन विवरण जनरेट करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा