Joint CSIR UGC-NET 2026: जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 08:50 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
नई दिल्ली :
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे अब बिना किसी विलंब शुल्क के 9 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे) तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा अपने 'X' हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 2,23,395 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें से 1,76,616 उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है। एनटीए ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए नई डेडलाइन से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
CSIR UGC NET 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य
|
1,150 रुपये
|
|
सामान्य-EWS, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
|
600 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD/PwBD), थर्ड जेंडर
|
325 रुपये
|
Joint CSIR UGC NET 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए 'Joint CSIR UGC NET दिसंबर 2026' रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब 'सबमिट' पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
- अंत में आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CSIR UGC NET 2026: परीक्षा कार्यक्रम
संयुक्त सीआईएसआर यूजीसी नेट परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
सीआईएसआर यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। इस टेस्ट में तीन भाग होंगे। सभी भागों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
Also read
SSC CHTE 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक भर्ती के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित, 532 अभ्यर्थी अनुशंसित
CSIR UGC NET 2026: इन विषयों के लिए परीक्षा
- रासायनिक विज्ञान
- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान
- जीवन विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी
- गणितीय विज्ञान
- भौतिक विज्ञान
CSIR UGC-NET 2026 क्या है?
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति', 'असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश', और केवल 'पीएचडी में प्रवेश' की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार