NTA Exam Calendar Revised: एनटीए ने प्रशासनिक कारणों से बदला विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल, नई डेट्स जानें

Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 12:56 PM IST | 1 min read

एनटीए ने जेईई मेन, सीयूईटी पीजी, यूजीसी नेट समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया या किसी असत्यापित स्रोत की अफवाहों पर ध्यान न दें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के सत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षाओं के शेड्यूल में यह बदलाव किया गया है। परीक्षा एजेंसी ने सभी छात्रों, परीक्षार्थियों, शिक्षकों को नोटिस जारी कर इस अपडेटेड कैलेंडर की जानकारी दी है।

इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA Exam Calendar Revised: संशोधित परीक्षाओं का कैलेंडर

परीक्षा का नाम
प्रस्तावित तिथि
दिसंबर 2026
-
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)
6 दिसंबर 2026
स्वयं (SWAYAM)
8 -12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS)
13 दिसंबर 2026
यूजीसी नेट (दिसंबर चक्र)
14-18 और 21 दिसंबर 2026
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर चक्र)
19, 22 और 27 दिसंबर 2026
जनवरी 2027

आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC)
4 जनवरी 2027
श्रेष्ठा (SHRESHTA - NETS)
10 जनवरी 2027
निफ्ट प्रवेश परीक्षा
10 जनवरी 2027
जेईई मेन सेशन 1
20-24 और 28 जनवरी 2027
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE)
31 जनवरी 2027
फरवरी 2027

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT)
7 फरवरी 2027
मार्च 2027

सीयूईटी पीजी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट
2-5, 8-9, 12, 15-19, 24-25, 29-31 मार्च 2027
अप्रैल 2027

जेईई मेन सेशन 2
2 - 7 अप्रैल 2027

Also read JEE Main 2027 Registration: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जांचें

अफवाहों पर ध्यान न दें- NTA

एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया या किसी असत्यापित स्रोत की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित परीक्षा पोर्टलों पर प्रकाशित जानकारी पर ही भरोसा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]