Santosh Kumar | May 23, 2025 | 02:49 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड या सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 26 मई से 3 जून तक होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपने सीयूईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए के अनुसार, परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा की तारीख 7 मई 2025 को पहले ही सूचना पर्ची के जरिए दे दी गई है। इस साल एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 13.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।
एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए अकाउंटेंसी विषय के एग्जाम पैटर्न को संशोधित किया है। छात्रों को अब अकाउंटेंसी के पेपर में यूनिट वी और वैकल्पिक यूनिट प्रश्नों के बीच चयन करने की अनुमति होगी।
एजेंसी ने बताया कि यह बदलाव खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो 22 मई के बाद परीक्षा देंगे। इसके अलावा एनटीए की ओर से 13 से 16 मई के बीच परीक्षा देने वाले छात्रों को अकाउंटेंसी का पेपर दोबारा देने का विकल्प भी दिया जाएगा।
जो अभ्यर्थी 13 से 16 मई 2025 के बीच अकाउंटेंसी परीक्षा दी है, वे दोबारा परीक्षा देने पर विचार कर सकते हैं। यदि वे दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, तो 23 मई को दोपहर 1 बजे तक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपनी सहमति दर्ज कराएं।
Also readCUET UG 2025: एनटीए ने बदला अकाउंटेंसी पेपर का पैटर्न, पहले परीक्षा दे चुके छात्रों को दोबारा मौका
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड सभी शेष डेट्स के लिए डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।