AIAPGET 2026 Exam: एआईएपीजीईटी में सम्मिलित होने के लिए इंटर्नशिप पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | July 22, 2026 | 09:58 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग तथा राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग से प्राप्त पत्रों के अनुपालन में परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता हेतु इंटर्नशिप पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट आयुष कोर्स में एडमिशन के वास्ते 'ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी)-2026' आयोजित कर रही है। एआईएपीजीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 10 जुलाई को जारी पब्लिक नोटिस के बाद शुरू हुआ और अभी भी चल रहा है। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई (रात 9:00 बजे तक) है।
एआईएपीजीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के उपरांत, एनटीए को अभ्यर्थियों से अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूर्ण करने की निर्धारित अंतिम तिथि में विस्तार किए जाने संबंधी बड़ी संख्या में अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।
AIAPGET 2026 Exam: 31 अक्टूबर तक बढ़ी अंतिम तिथि
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग तथा राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग से प्राप्त पत्रों के अनुपालन में परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता हेतु इंटर्नशिप पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
यह संशोधन आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी एवं होम्योपैथी विषयों के अभ्यर्थियों पर लागू होगा। 10 जुलाई की सार्वजनिक सूचना तथा परीक्षा के सूचना विवरणिका में उल्लिखित अन्य सभी प्रावधान, पात्रता की शर्तें व निर्देश यथावत रहेंगे।
AIAPGET 2026 Exam: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर
जो अभ्यर्थी ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट-2026 में सम्मिलित होना चाहते हैं, उन्हें उपर्युक्त संशोधन का संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित नवीनतम अद्यतनों, सार्वजनिक सूचनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए नियमित रूप से nta.ac.in तथा exams.nta.nic.in/aiapget/ का अवलोकन करते रहें।
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी NTA हेल्प डेस्क के दूरभाष संख्या 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा aiapget@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी प्रिंसिपल चयन परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, जानें प्रोसेस
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल के पदों को भरने के लिए की जा रही है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल