'संभव नहीं': एनएमसी ने एमबीबीएस पासिंग मार्क्स को 40% करने के फैसले को पलटा
Alok Mishra | October 6, 2023 | 12:10 PM IST | 2 mins read
एनएमसी ने सीबीएमई दिशानिर्देशों में अधिसूचित दो पेपर वाले एमबीबीएस विषयों के लिए उत्तीर्ण अंकों में संशोधन वापस ले लिया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने दो पेपर वाले एमबीबीएस विषयों के लिए उत्तीर्ण अंक घटाकर 40 प्रतिशत करने का अपना फैसला वापस ले लिया है। आयोग ने कहा कि पाठ्यक्रम आधारित चिकित्सा शिक्षा (सीबीएमई) दिशानिर्देशों में संशोधन "संभव नहीं है"। एनएमसी ने सितंबर में सीबीएमई दिशानिर्देशों में संशोधन को अधिसूचित किया था। संशोधन के अनुसार, एमबीबीएस उत्तीर्ण अंक 50% से घटाकर 40% कर दिया गया था। संशोधन में कहा गया, "जिन विषयों में दो पेपर होते हैं, शिक्षार्थी को उक्त विषय में उत्तीर्ण होने के लिए कुल (दोनों पेपर एक साथ) न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।"
इस नए संशोधन का जिक्र करते हुए आयोग ने अब कहा है, ''विषय वस्तु पर गहन विचार के बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस संबंध में पूर्व में किया गया बदलाव संभव नहीं है.'' उत्तीर्ण अंकों के मानदंड निम्नानुसार अधिसूचित किए गए थे:
|
सीबीएमई गाइडलाइन पेज संख्या 58 |
सीबीएमई दिशानिर्देशों का संशोधित पृष्ठ 58 |
|
जिन विषयों में दो पेपर होते हैं, शिक्षार्थी को उक्त विषय में उत्तीर्ण होने के लिए कुल (दोनों पेपर मिलाकर) न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। |
जिन विषयों में दो पेपर होते हैं, शिक्षार्थी को उक्त विषय में उत्तीर्ण होने के लिए कुल (दोनों पेपर मिलाकर) न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। |
|
किसी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए मानदंड : उम्मीदवार को किसी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में सैद्धांतिक और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल में प्रैक्टिकल/क्लीनिकल और मौखिक परीक्षा शामिल है) में अलग-अलग 50% अंक प्राप्त करने होंगे। |
किसी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए मानदंड: एमबीबीएस छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सैद्धांतिक और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल में प्रैक्टिकल, क्लीनिकल और मौखिक परीक्षा) परीक्षा में अलग-अलग कुल 50% अंक और 60:40 (न्यूनतम) या 40:60 (न्यूनतम) अंक प्राप्त किया होना चाहिए, ताकि उस विषय में उत्तीर्ण घोषित किया जा सके। |
एनएमसी ने 1 अगस्त को सीबीएमई दिशानिर्देश 2023 को अधिसूचित किया था। नियमों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक कैलेंडर पर कुछ नए नियमों को जगह दी गई थी।
अगली खबर
]यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023: मॉप-अप राउंड शेड्यूल पुनः संशोधित; सीट आवंटन कल
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023, यूपी नीट पीजी मॉप-अप राउंड शेड्यूल संशोधित, यूपी नीट पीजी मॉप अप राउंड 2023, सीट आवंटन कल, यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग वेबसाइट upneet.gov.in, UP NEET PG counselling mop-up round schedule news in hindi
Alok Mishra | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई