NMIMS CET 2025: एनआईएमआईएमएस सीईटी पंजीकरण ncet.nmims.edu पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | February 20, 2025 | 03:13 PM IST | 2 mins read
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार उम्मीदवार अब बीटेक, एमबीए टेक और बीफार्मा + एमबीए फार्मा टेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली एनएमआईएमएस सीईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) ने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी एनएमआईएमएस सीईटी 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncet.nmims.edu के माध्यम से एनआईएमआईएमएस सीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनएमआईएमएस सीईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास शैक्षिक योग्यता मार्कशीट, पासपोर्ट आकार की तस्वीर की स्कैन की गई कॉपी और शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग विवरण सहित प्रासंगिक दस्तावेज की आवश्यकता होगी। एनएमआईएमएस सीईटी 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार कई कार्यक्रमों और परिसरों का चयन कर सकते हैं।
NMIMS CET 2025: पात्रता मानदंड
एनएमआईएमएस सीईटी 2025 परीक्षा साल में दो बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। एनएमआईएमएस सीईटी परीक्षा शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने पीसीएम में न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा किया है, वे एनएमआईएमएस सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इस वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
NMIMS CET 2025: परीक्षा तिथियां चुनने का विकल्प
एनएमआईएमएस सीईटी 2025 अधिकारियों द्वारा आवंटित डिजाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथियां चुनने के लिए तीन विकल्प दिए जाएंगे। एक बार परीक्षा तिथि चुनने के बाद, परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, पंजीकरण शुल्क परीक्षा श्रेणी के लिए चयनित कार्यक्रम की संख्या पर आधारित होगा। एनएमआईएमएस सीईटी 2025 परीक्षा केंद्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवार सीट की उपलब्धता के आधार पर अपने परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
NMIMS CET 2025: आवेदन प्रक्रिया
- एनएमआईएमएस सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ncet.nmims.edu पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई नाउ टैब पर क्लिक करें और अकाउंट बनाएं।
- अब पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एनएमआईएमएस सीईटी 2025 पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब संपादित करें बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें।
- सभी विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]Top Government Engineering Colleges in India: भारत के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? NIRF रैंक जानें
आईआईटी संस्थानों में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास वैध जेईई एडवांस स्कोर होना चाहिए। जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक में शामिल होना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें