Abhay Pratap Singh | February 19, 2025 | 11:01 PM IST | 7 mins read
जेईई मेन 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) और संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) द्वारा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन 2025 पेपर 2 के परिणाम की घोषणा की जाएगी। सत्र 1 के लिए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 के साथ ही जेईई मेन 2025 पेपर 2 फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।
जेईई मेन बीआर्क, बीप्लान रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सत्र 1 के लिए बीआर्क और बीप्लान (पेपर 2) का आयोजन 30 जनवरी को किया था। जेईई पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की 15 फरवरी को जारी की गई है।
इससे पहले, एनटीए ने 11 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए पेपर 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जेईई मेन पेपर 1 में शीर्ष 2.5 लाख रैंक में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया जाएगा।
इस शैक्षणिक वर्ष में 13,11,544 आवेदकों ने परीक्षा के लिए नामांकन कराया था, जिनमें से 12,58,136 कैंडिडेट ही परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन स्कोर के माध्यम से छात्र 32 एनआईटी, 26 आईआईआईटी, 40 जीएफटीआई और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में बीटेक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in 2025 पर 1 फरवरी से शुरू है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 25 फरवरी है। एनटीए की ओर से सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच कराई जाएगी। सत्र 2 का परिणाम 17 अप्रैल तक जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से जेईई मेन रिजल्ट की जांच कर सकेंगे:
जेईई मेन 2025 सेशन 1 बीआर्क बीप्लान रिजल्ट डेट, फाइनल आंसर की और पर्सेंटाइल स्कोर से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार Careers360 पर बने रहें।
February 19, 2025 | 11:01 PM IST
जेईई मेन पेपर 2 ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर ऑनलाइन आयोजित किया गया था। जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर 2ए में कुल 77 प्रश्न थे, सामान्य योग्यता से 50, गणित से 25 और ड्राइंग से 2। पेपर 2बी में 50 प्रश्न सामान्य योग्यता से, 25 गणित से और 25 प्रश्न योजना से हैं।
February 19, 2025 | 10:37 PM IST
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण 25 फरवरी तक जारी रहेगा। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेंगी।
February 19, 2025 | 10:05 PM IST
February 19, 2025 | 09:00 PM IST
February 19, 2025 | 08:32 PM IST
जेईई मेन 2025 सत्र 1 बी.आर्क और बीप्लानिंग (पेपर 2) का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
February 19, 2025 | 08:06 PM IST
जेईई मेन्स सत्र 2 पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय है। छात्र जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण फॉर्म 25 फरवरी, 2025 तक रात 11:50 बजे तक भर सकते हैं।
February 19, 2025 | 07:38 PM IST
February 19, 2025 | 07:04 PM IST
ओवरऑल जेईई मेन टॉपर्स के अलावा, एनटीए अपने संबंधित राज्यों में टॉप करने वाले उम्मीदवारों के नाम भी जारी करेगा। जेईई मेन्स 2025 टॉपर सूची में श्रेणी-वार और लिंग-वार शीर्ष स्कोरर का विवरण शामिल होगा।
February 19, 2025 | 06:30 PM IST
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को निर्धारित है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी- पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
February 19, 2025 | 06:06 PM IST
एनटीए शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। योग्य उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
February 19, 2025 | 05:31 PM IST
सामान्य-ईडब्ल्यूएस पुरुष आवेदकों को जेईई मेन बीई, बीटेक पेपर 1 या बीआर्क, बीप्लानिंग पेपर 2 में उपस्थित होने के लिए 900 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर श्रेणियों के तहत उन उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
February 19, 2025 | 04:49 PM IST
जेईई मेन का दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का रिजल्ट 17 अप्रैल तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
February 19, 2025 | 04:07 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 सत्र 1 के रिजल्ट्स के साथ जेईई मेन 2025 टॉपर सूची भी जारी करेगी। दूसरी ओर जेईई एडवांस के लिए जेईई मेन 2025 कटऑफ जेईई मेन के फाइनल रिजल्ट्स के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
February 19, 2025 | 03:34 PM IST
जेईई मेन 2025 अप्रैल सत्र परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जेईई मेन अप्रैल सत्र आवेदन 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। अप्रैल सत्र परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 आवेदन जमा करना होगा।
February 19, 2025 | 02:59 PM IST
जेईई मेन का पूरा नाम ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (जेईई मेन) है। यह परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो बीई / बी.टेक / बी.प्लानिंग / बी.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
February 19, 2025 | 02:07 PM IST
जेईई मेन पेपर 1 बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए है और यह भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित पर आधारित है। जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क प्रोग्राम में प्रवेश के लिए है और इसमें गणित, योग्यता और ड्राइंग शामिल हैं।
February 19, 2025 | 01:31 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा समाप्त होने के लगभग 10 दिन बाद JEE Main B Arch Result 2025 जारी करेगी।
February 19, 2025 | 12:52 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 ए (बीआर्क) और 2 बी (बी. प्लानिंग) की उत्तर कुंजी और रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दिए हैं।
February 19, 2025 | 12:22 PM IST
एनटीए जल्द जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट लिंक ऑफिशयल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय करेगा।
February 19, 2025 | 11:55 AM IST
jeemain 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) और संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) द्वारा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को विभिन्न कॉलेजों में सीट आवंटन उनकी प्राथमिकताओं और उनकी जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाएगा।
February 19, 2025 | 11:35 AM IST
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में सत्र 2 जेईई मेन 2025 परीक्षा तिथि (jee main session 2 registration last date) की जांच कर सकते हैं।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए परीक्षा तिथि | |
---|---|
कार्यक्रम | तिथियां (संभावित) |
आवेदन फार्म | 31 जनवरी, 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 फ़रवरी, 2025 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 24 फ़रवरी, 2025 |
सुधार सुविधा | मार्च 2025 |
शहर सूचना पर्ची | मार्च 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | सत्र 2 की परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले |
जेईई मेन 2025 परीक्षा | 1 से 8 अप्रैल, 2025 |
उत्तर कुंजी जारी | अप्रैल 2025 का चौथा सप्ताह |
परिणाम घोषणा | 17 अप्रैल 2025 तक |
कट-ऑफ जारी करना | अप्रैल 2025 का दूसरा सप्ताह |
काउंसिलिंग | अप्रैल 2025 का तीसरा सप्ताह |
February 19, 2025 | 11:11 AM IST
हां, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण है। आरक्षण प्रणाली शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए सरकारी नीतियों के अनुरूप है।
February 19, 2025 | 10:33 AM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 11 फरवरी, 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 1, 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी है। nta jee mains 2025 परिणामों के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 में कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया, इनमें से पांच उम्मीदवार राजस्थान से थे।
February 19, 2025 | 10:10 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2025 पात्रता मानदंड जारी कर दिए हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार jee mains session 2 registration फॉर्म भर सकते हैं।
February 19, 2025 | 09:32 AM IST
JEE Main 2025 कई सत्रों में आयोजित किया जा रहा है, इसलिए प्रत्येक सत्र का कठिनाई स्तर अलग-अलग हो सकता है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए NTA एक सामान्यीकरण प्रक्रिया लागू करता है। यह प्रक्रिया सत्र भिन्नताओं के हिसाब से स्कोर को समायोजित करती है।
February 19, 2025 | 09:11 AM IST
JoSAA (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) JEE मेन काउंसलिंग 2025 और सीट आवंटन ऑनलाइन आयोजित करेगा। सीट आवंटन JEE मेन रैंक, श्रेणी, वरीयता और NIT और IIIT जैसे भाग लेने वाले संस्थानों में सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
February 19, 2025 | 08:32 AM IST
February 19, 2025 | 08:01 AM IST
जेईई मेन 2025 परिणाम में सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, जिनमें शामिल हैं:
February 19, 2025 | 07:48 AM IST
जेईई मेन सत्र 1 के लिए पेपर 1 का परिणाम आधिकारिक तौर पर 11 फरवरी, 2025 को घोषित किया गया। जेईई मेन बीआर्क बीप्लान रिल्जट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
February 19, 2025 | 07:47 AM IST
एनटीए जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट लिंक ऑफिशयल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय करेगा।