NMC Guidelines: नेशनल मेडिकल कमीशन ने न्यू पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता जोड़ने के लिए दिशानिर्देश किए जारी
Abhay Pratap Singh | October 3, 2024 | 09:38 AM IST | 2 mins read
नए स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाने वाले मेडिकल कॉलेजों को एनएमसी के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने न्यू पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता पाठ्यक्रम शुरू करने के इच्छुक मेडिकल कॉलेजों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नोटिस में बताया गया कि, संस्थानों को संबंधित बोर्ड से संपर्क करना चाहिए और आवश्यक शुल्क जमा करने सहित विस्तृत आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
नए एमडी/एमएस, डीएम/एमसीएच, पीडीएफ, पीडीसीसी या छह वर्षीय DM/MCh प्रोग्राम शुरू करने के इच्छुक मेडिकल कॉलेजों को पहले संबंधित बोर्ड से निर्देश लेना चाहिए। एक बार बोर्ड द्वारा उचित प्रतिक्रिया प्राप्त होने के बाद संस्थान अपना औपचारिक प्रस्ताव और आवश्यक शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB) की सार्वजनिक सूचना संख्या N-P016(20)/1/2024-PGMEB-NMC-भाग(1) दिनांक 11-09-2024 और संख्या N-P016(20)/1/2024-PGMEB-NMC-भाग(2) दिनांक 24-09-2024 का संदर्भ आमंत्रित किया जाता है। सभी संबंधित हितधारकों से अनुरोध है कि कृपया इसका ध्यान रखें।”
एनएमसी नोटिस के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन-2023 के अनुलग्नक I से VI में शामिल नहीं की गई नई पीजी मेडिकल योग्यता प्रदान करने के इच्छुक मेडिकल कॉलेज या संस्थानों को आवेदन जमा करना आवश्यक है। नई योग्यता शुरू करने के लिए फॉर्म एनएमसी वेबसाइट nmc.org.in पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (चिकित्सा योग्यता की मान्यता) विनियम, 2023 के अनुसार, स्नातक, स्नातकोत्तर या सुपर-स्पेशियलिटी योग्यता प्रदान करने वाले चिकित्सा संस्थान अभी तक सूचीबद्ध नहीं की गई। किसी भी नई योग्यता को शामिल करने के लिए संबंधित बोर्ड में आवेदन कर सकते हैं। उचित प्रारूप या शुल्क के अभाव वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
New PG Medical Qualification: आवेदन शुल्क
आवेदन में निम्नलिखित अनुलग्नक (A) मानक मूल्यांकन फॉर्म भाग ए - सभी पीजी विशिष्टताओं के लिए संस्थागत जानकारी (B) मानक मूल्यांकन फॉर्म भाग बी - मूल विशिष्टता के लिए प्रासंगिक शामिल होने चाहिए। आवेदन पत्र को PGMEB को 2,50,000 रुपये की फीस और प्रति योग्यता 18 प्रतिशत GST के साथ जमा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार