AILET BA LLB Merit List: एनएलयू दिल्ली ने AILET 2024 बीए एलएलबी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की
Abhay Pratap Singh | January 10, 2024 | 04:03 PM IST | 1 min read
प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 15 जनवरी तक 50,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली ने AILET 2024 बीए एलएलबी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए AILET 2024 काउंसलिंग से गुजरना होगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने के लिए 15 जनवरी तक अभ्यर्थियों को 50,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रोविजनल ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
AILET BA LLB परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया गया। जिसके बाद 11 दिसंबर को उत्तर कुंजी व 13 दिसंबर को परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों की तीसरी मेरिट लिस्ट 23 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी।
एआईएलईटी बीए एलएलबी परीक्षा की मेरिट सूची डाउनलोड करने के चरण देखें-
- आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- 'AILET 2024 बीए एलएलबी सेकेंड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- AILET 2023 दूसरी मेरिट सूची प्रदर्शित होगी।
- मेरिट सूची की समीक्षा करें और इसे सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच