NLSAT 2025 Registration: नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | March 24, 2025 | 02:30 PM IST | 2 mins read
एनएलएसआईयू बेंगलुरु आरक्षण मानदंडों के अनुसार अपने तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए 120 सीटें प्रदान करता है।
नई दिल्ली: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु (NLSIU Bengaluru) ने नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 (NLSAT 2025) के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nls.ac.in पर जाकर एनएलएसएटी 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
एनएलएसएटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2,500 रुपए का भुगतान करना होगा। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपए है। एनएलएसएटी परीक्षा तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एनएलएसआईयू के नोटिस में कहा गया कि, “एनएलएसएटी 2025 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एनएलएसआईयू में एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी गई है। आवेदन 30 मार्च को रात 11:59 बजे तक प्रवेश पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।”
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामान्य वर्ग के आवेदकों के पास न्यूनतम 45% (एससी/ एसटी श्रेणी के लिए न्यूनतम अंक 40%) अंकों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी एनएलएसएटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनएलएसआईयू बेंगलुरु द्वारा नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 27 अप्रैल को एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। एनएलएसएटी 2025 परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। एनएलएसएटी 2025 प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी।
अंकन योजना के अनुसार, भाग ए के प्रश्नों में एक-एक अंक और भाग बी में छह-छह अंकों के 10 प्रश्न शामिल होंगे। भाग ए में एमसीक्यू टाइप व भाग बी में सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनएलएसआईयू बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]REET Answer Key 2025: क्या कल तक जारी होगी रीट आंसर की? अभ्यर्थी बोर्ड से पूछ रहे सवाल, जानें लेटेस्ट अपडेट
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीएसई कल यानी 25 मार्च तक रीट 2025 आंसर-की जारी कर सकता है। इस संबंध में राजस्थान बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख और अपडेट साझा नहीं किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार