NIT Patna Suicide: एनआईटी बिहटा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, सुसाइड नोट बरामद
Santosh Kumar | September 21, 2024 | 02:38 PM IST | 2 mins read
आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा ने पिछले साल ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) पटना में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लिया था।
पटना: एनआईटी पटना के बिहटा कैंपस में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस को इसकी जानकारी 20 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे मिली। घटना के बाद छात्राओं ने कैंपस में जमकर हंगामा किया। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से सैकड़ों छात्रों ने एनआईटी निदेशक के आवास के पास नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया।
बताया जा रहा है कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा ने पिछले साल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) पटना में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लिया था।
घटनास्थल की जांच कर रही पुलिस
पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिली। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) शरत आरएस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एनआईटी पटना की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा को पहले बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे पटना के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस जांच टीम घटनास्थल की गहन जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच