Trusted Source Image

OICL AO Mains Admit Card 2026: ओआईसीएल एओ मेंस एडमिट कार्ड orientalinsurance.org.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | February 19, 2026 | 07:52 PM IST | 1 min read

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित OICL AO 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है। ये दस्तावेज पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच के लिए आवश्यक हैं।

ओआईसीएल प्रशासनिक अधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जारी कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ओआईसीएल प्रशासनिक अधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जारी कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए एओ मेन्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ओआईसीएल एओ मेन्स 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है, और परीक्षा केंद्र पर इसकी प्रिंटेड प्रति और वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा।

OICL AO Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
  3. फोटो और हस्ताक्षर
  4. परीक्षा तिथि
  5. परीक्षा समय (रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट)
  6. परीक्षा स्थल का पता
  7. पद का नाम (प्रशासनिक अधिकारी)
  8. परीक्षा दिवस के निर्देश

Also read RRB Group D Application Form 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, एग्जाम डेट

OICL AO Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. ओआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "करियर" या "भर्ती" सेक्शन पर जाएं।
  3. ओआईसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. ओआईसीएल एओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

OICL AO Mains Exam 2026: मेंस परीक्षा तिथि

ओआईसीएल की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 28 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications