Saurabh Pandey | February 19, 2026 | 04:17 PM IST | 2 mins read
आरआरसी डब्ल्यूआर आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा और उन्हें निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने अपरेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com के माध्यम से आवेदन पत्र जमाकर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2026 तक है।
आरआरसी डब्ल्यूआर आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 15 से 24 वर्ष की आयु के वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आरआरसी डब्ल्यूआर आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए
आरआरसी डब्ल्यूआर आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
जिन आवेदकों के एसएससी या आईटीआई के परिणाम इस अधिसूचना की तिथि तक प्रतीक्षित हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। आईटीआई में अनुत्तीर्ण हुए आवेदक आवेदन न करें। यदि किसी ऐसे आवेदक को अनजाने में नियुक्त कर लिया जाता है, तो उनकी अप्रेंटिसशिप बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।
इंजीनियरिंग स्नातक और डिप्लोमा धारक इस अधिसूचना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे एक अलग अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत आते हैं।
आरआरसी डब्ल्यूआर आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा और उन्हें निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।