Trusted Source Image

BPSC Special School Teacher Answer Key 2026: बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर आंसर की जारी, 20-26 फरवरी तक चैलेंज

Saurabh Pandey | February 19, 2026 | 10:42 PM IST | 1 min read

बीपीएससी विशेष विद्यालय शिक्षक (कक्षा 1-5) परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी अब आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in और bpsconline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या अंतरिम उत्तर में कोई विसंगति दिखाई देती है, वे अपने लॉगिन के माध्यम ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बीपीएससी स्पेशल टीचर आंसर की 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी स्पेशल टीचर आंसर की 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 29 जनवरी 2026 को आयोजित विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकते हैं।

बीपीएससी विशेष विद्यालय शिक्षक (कक्षा 1-5) परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी अब आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in और bpsconline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या अंतरिम उत्तर में कोई विसंगति दिखाई देती है, वे अपने लॉगिन के माध्यम ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक अपनी आपत्ति प्रामाणिक साक्ष्यों के साथ अपलोड कर सकते हैं।

Also read RRC WR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी पश्चिम रेलवे अपरेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 21 फरवरी से पंजीकरण

Bpsc special teacher answer key: आपत्ति शुल्क

बिहार स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 250 रुपये का शुल्क लागू है। ऑफलाइन माध्यम से या अंतिम तिथि के बाद भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी वैलिड आपत्तियों की जांच के बाद, बीपीएससी अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा, जिसका उपयोग अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए किया जाएगा।

Bpsc special teacher answer key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर या नोटिफिकेशन सेक्शन में बीपीएससी स्पेशल टीचर आंसर की 2026 का लिंक ढूंढें।
  3. अब संबंधित प्रश्न पत्र सेट पर क्लिक करें।
  4. बीपीएससी स्पेशल टीचर आंसर की 2026 पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. बीपीएससी स्पेशल टीचर आंसर की 2026 डाउनलोड करें और सेव कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications