NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस टाइम टेबल कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जल्द आने की संभावना, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | October 6, 2026 | 02:53 PM IST | 1 min read

एनआईओएस डेट शीट 2026 में अक्टूबर सेशन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए थ्योरी एग्जाम का शेड्यूल होगा।

NIOS साल में दो बार सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स के लिए ओपन परीक्षा आयोजित करता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से अक्टूबर 2026 सत्र की परीक्षा के लिए एनआईओएस 10वीं और 12वीं की समय सारणी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर एनआईओएस अक्टूबर 2026 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

एनआईओएस डेट शीट 2026 में अक्टूबर सेशन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए थ्योरी एग्जाम का शेड्यूल होगा। एनआईओएस परीक्षा कार्यक्रम 2026 में सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा की तिथि, समय और पाली सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकेंगे। अक्टूबर-नवंबर की थ्योरी परीक्षाएं पेन एवं पेपर मोड में आयोजित होंगी।

एनआईओएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षा में छात्रों को अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। कक्षा 10 और 12 के क्षेत्रीय भाषा विषय जैसे बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु आदि की परीक्षाएं अक्टूबर 2026 के बीच में ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also read जामिया स्कूल ने आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर शुरू किए 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए सर्टिफिकेट कोर्स

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अक्टूबर-नवंबर सत्र के लिए एनआईओएस कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 14 और 29 सितंबर, 2026 के बीच आयोजित की गई थी ।

NIOS साल में दो बार सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स के लिए ओपन परीक्षा करवाता है। अक्टूबर-नवंबर के एग्जाम साल का दूसरा पब्लिक एग्जाम साइकिल होता है। नवीनतम अपडेट के लिए एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

NIOS 10th, 12th Date Sheet 2026: डाउनलोड डाउनलोड

नीचे बताए गए चरणों करणों एनआईओएस 10th-12th डेट शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
  • एग्जामिनेशन या नोटिफिकेशन सेक्शन पर विजिट करें।
  • कक्षा 10-12 अक्टूबर 2026 डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • एनआईओएस टाइम टेबल 2026 पीडीएफ ओपन होगी।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]