NIOS Class 10th Result 2024: एनआईओएस कक्षा 10वीं परिणाम results.nios.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Santosh Kumar | June 28, 2024 | 11:50 AM IST | 1 min read
एनआईओएस 2024 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in की मदद से अपना रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस कक्षा 10वीं 2024 की थ्योरी परीक्षा 6 अप्रैल 2024 से 22 मई 2024 तक आयोजित की गई थी। एनआईओएस कक्षा 10वीं परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
एनआईओएस 2024 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। बता दें कि जारी ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल है, मूल मार्कशीट बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
एनआईओएस कक्षा 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 मार्च से 27 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। थ्योरी परीक्षा ऑफ़लाइन मोड यानी पेन और पेपर में आयोजित की गई थी। इस साल 2024 में हाई स्कूल परीक्षा के लिए लगभग 1.7 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए।
जो छात्र अप्रैल 2024 सत्र के लिए एनआईओएस परिणाम में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, वे अक्टूबर 2024 में एनआईओएस 10वीं की परीक्षा दे सकते हैं। एनआईओएस परिणाम 2024 में छात्र विवरण, अंतिम अंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। एनआईओएस परिणाम 2024 को एसएमएस के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 5676750 नंबर पर SMS भेजना होगा।
NIOS Class 10th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
कक्षा 10वीं के छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना एनआईओएस परिणाम अप्रैल 2024 ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएँ।
- Result Declared Secondary के अंतर्गत 'Check Result' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां नामांकन संख्या, कैप्चा कोड दर्ज करें।
- NIOS Class 10th Result 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार